{"_id":"69c50f32efd4b605db09a92f","slug":"khasi-villagers-vocal-for-road-construction-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118868-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: खासी के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: खासी के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए मुखर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक को सौंपे ज्ञापन में अधूरी सड़क का निर्माण करने की मांग
बड़कोट। लंबे समय से अधर में लटकी सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत खासी के ग्रामीण फिर से सक्रिय हो गए हैं। ग्राम प्रधान सूर्यपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल को ज्ञापन सौंपकर अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने जट्टा-पलटोन खासी मोटर मार्ग और पौंटी-मोल्डा खासी मोटर मार्ग के बीच लगभग 800 मीटर शेष सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क वर्ष 2020 से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी लेकिन अब तक इसका निर्माण अधूरा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मोटर मार्गों के बीच यह छोटा सा हिस्सा अभी तक नहीं जुड़ पाया है जिससे उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यदि इस 800 मीटर हिस्से की कटिंग कर सड़क को जोड़ दिया जाए तो खासी गांव से बड़कोट तक की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग बताते हुए विधायक से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान सूर्यपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राणा, कमला राणा सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। वहीं विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सड़क को लेकर ग्रामीणों को जल्द जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Trending Videos