पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Landslides begin along the Yamunotri-Gangotri routes amidst rainfall.

Uttarkashi News: बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

Mon, 06 Jul 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 06 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Landslides begin along the Yamunotri-Gangotri routes amidst rainfall.
गंगोत्री हाईवे पर कीचड़ होने से फंस रहे हैं वाहन
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में भूस्खलन से आवाजाही बंद
उत्तरकाशी/बड़कोट। मानसून की शुरुआत के साथ ही चारधाम यात्रा के दोनों प्रमुख मार्ग गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को दोनों हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। गंगोत्री हाईवे पर नेताला में हुए भूस्खलन के कारण वहां पर कीचड़ में तब्दील मलबे में वाहन फंसने के कारण करीब एक घंटे आवाजाही बंद रही। वहीं स्यानाचट्टी में भूस्खलन होने से आवाजाही शाम करीब चार बजे से बंद हो गई।
गंगोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह डबरानी के पास पहाड़ी से चट्टानी मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। सीमा सड़क संगठन ने मशीनें लगाकर मलबा हटाया और करीब आधे घंटे बाद मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी। वहीं नेताला भूस्खलन जोन में बरसाती पानी के साथ कीचड़ फैलने से भी वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

इधर, यमुनोत्री हाईवे पर तड़के स्याना चट्टी के पास हुए भूस्खलन के कारण सुबह करीब चार बजे से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान की जा रही अनियंत्रित कटिंग पर चिंता जताई है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

नका कहना है कि असुरक्षित कटिंग के कारण स्याना चट्टी सहित कई संवेदनशील स्थानों पर मामूली बारिश में भी मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य वैज्ञानिक तरीके से कराया जाए, संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही मानसून के दौरान दोनों हाईवे पर निर्बाध रूप से आवाजाही के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed