{"_id":"6a6763a72ac2689e4a07b066","slug":"lansdowne-lions-football-club-team-crowned-champions-uttarkashi-news-c-49-1-kdr1001-125359-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लैंसडौन लायंस फुटबाल क्लब की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लैंसडौन लायंस फुटबाल क्लब की टीम बनी चैंपियन
Mon, 27 Jul 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने पर टाई ब्रेकर में 6-5 के अंतर से जीती टीम
कोटद्वार। कारगिल विजय कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लैंसडौन लायंस फुटबाल क्लब ने रॉयल गढ़वाल क्लब को हराकर ट्रॉफी जीती।
रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में रॉयल गढ़वाल क्लब कोटद्वार ने कालागढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में लैंसडौन लायंस फुटबाल क्लब ने सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सोमवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में लैंसडौन लायंस फुटबाल क्लब ने पहले हाफ के खेल में 2-0 की बढ़त बना ली थी।
मध्यांतर के बाद रॉयल गढ़वाल क्लब कोटद्वार ने बदली हुई रणनीति के साथ वापसी करते हुए ओम ओर सक्षम बिष्ट के गोल की बदौलत स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। फाइनल का फैसला टाई ब्रेकर से होना था। साहिल के गोल रक्षण की बदौलत लैंसडौन एफसी ने फाइनल मुकाबला 6-5 के मामूली अंतर से जीत लिया।
समापन पर कारगिल युद्ध के नायक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रीपाल पटवाल ने विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी एवं गिरिराज सिंह रावत ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। सुरदीप गुसाईं, सुरेंद्र रावत एवं पुष्कर सिंह ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत ने उदीयमान खिलाड़ी एमकेवीएन के छात्र ऋषभ को पुरस्कृत किया। धीरेंद्र कंडारी एवं भारत नेगी ने टूर्नामेंट के रेफरी, अतिथियों आदि को सम्मानित किया।