सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mountaineers Depart for Mount Satopanth Expedition

Uttarkashi News: पर्वतारोही माउंट सतोपंथ अभियान के लिए हुए रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 31 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Mountaineers Depart for Mount Satopanth Expedition
विज्ञापन
स्वच्छ व सुरक्षित हिमालय के संदेश के साथ गए

उत्तरकाशी। हिमालय संरक्षण और जिम्मेदार पर्वतारोहण का संदेश लेकर माउंट सतोपंथ अभियान शनिवार को उत्तरकाशी से रवाना हुआ। गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के समुद्रतल से 7,075 मीटर ऊंची माउंट सतोपंथ चोटी को फतह करने निकला यह दल पर्वतारोहण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी फैलाएगा।
अभियान की थीम स्वच्छ एवं सुरक्षित हिमालय रखी गई है। अभियान का उद्देश्य केवल शिखर आरोहण नहीं बल्कि हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। दल का नेतृत्व मुनेन्द्र सिंह राणा कर रहे हैं। टीम में माउंट एवरेस्ट विजेता प्रवीण राणा के अलावा नवीन कुमार, नवीन गुसाईं, पवनेश राणा, रतन सिंह नेगी, आजाद सिंह राणा, सचिन लामा और चिश्वरी राजपूत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के समन्वय में माउंटेन पैराडाइज ट्रेक्स एंड एक्सपीडिशन्स के संस्थापक मुकेश पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर पालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने अभियान ध्वज फहराकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर गोपाल गुसाईं और महावीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

रवाना होने से पूर्व अभियान दल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और हिमालय को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया। अभियान के दौरान दल विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थानीय लोगों व ट्रेकर्स को जागरूक भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed