{"_id":"6adb4de25102df43b007eb7f","slug":"mountaineers-successfully-scaled-the-bhagirathi-ii-peak-in-temperatures-of-minus-20-degrees-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-122941-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: माइनस 20 डिग्री तापमान में पर्वतारोहियों ने किया भागीरथी-टू चोटी का सफल आरोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: माइनस 20 डिग्री तापमान में पर्वतारोहियों ने किया भागीरथी-टू चोटी का सफल आरोहण
Fri, 23 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित।
इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से पूरा किया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं को पर्वतारोहण के क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए प्रदेश की तीन चोटियों के आरोहण के अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत छह पर्वतारोहियों ने विषम परिस्थितियों के बीच गंगोत्री ग्लेशियर की समुद्रतल से करीब 21365 फीट की ऊंचाई पर स्थित भागीरथी-टू चोटी का दस दिन में सफल आरोहण किया। बर्फबारी के बीच, माइनस 20 डिग्री तापमान और कठिनाइयों के बीच टीम ने यह अभियान पूरा किया। इस अभियान का संचालन इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से किया गया।
टीम लीडर व पर्वतारोही दशरथ रावत ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर आईएमएफ के संचालन में प्रदेश की तीन चोटियों भागीरथी टू, स्वर्गारोहिणी सहित पंचाचुली के आरोहण के लिए अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत गंगोत्री धाम से 12 सदस्यीय दल ने बीते पांच अक्तूबर को अपने अभियान की शुरुआत की थी। रावत ने बताया कि गोमुख से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। इस दौरान कहीं पर पानी नहीं मिला। दल ने बर्फ को पिघलाकर पानी की जरूरत पूरी की। साथ ही इस दौरान माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच सभी विषम परिस्थितियों को पार कर पर्वतारोहियों ने दस दिन रिकॉर्ड के बीच अपने अभियान को सफल किया। दल ने बीते 13 अक्तूबर को दोपहर दो बजकर दस मिनट पर समुद्रतल से 6512 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भागीरथी टू चोटी का सफल आरोहण किया। दल में बिहारी राणा, सूर्यप्रकाश चौहान, गौरव, अमित आदि मौजूद रहे।