फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Patients and their attendants are facing difficulties due to traffic jams.

Uttarkashi News: जाम लगने से मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान

Fri, 03 Jul 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Patients and their attendants are facing difficulties due to traffic jams.
जिला अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग नहीं होने से दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में पार्किंग की अव्यवस्था मरीजों के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर रहा है। अस्पताल परिसर में वर्षों से पार्किंग की समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नतीजतन, रोजाना वाहनों का जाम लग रहा है और मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पार्किंग की समस्या वर्षों पुरानी है। परिसर में वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने और व्यवस्थाओं की कमी के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इसका सबसे अधिक खामियाजा गंभीर मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

चिंता की बात यह भी है कि अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के लिए भी अलग पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों और वाहनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे पार्किंग संकट और गंभीर होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग से पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करने, एंबुलेंस के लिए अलग मार्ग सुनिश्चित करने और अस्पताल परिसर में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed