सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest with traditional drums at Collectorate complex if issue not resolved in seven days

Uttarkashi News: सात दिन में समाधान नहीं हुआ तो ढोल-दमाऊं के साथ कलक्ट्रेट परिसर में होगा धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 17 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Protest with traditional drums at Collectorate complex if issue not resolved in seven days
विज्ञापन
- कालेश्वर-जोशियाड़ा में जलभराव पर फूटा गुस्सा, नालियों का पानी घरों में घुसने से बढ़ी परेशानी

उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के कालेश्वर और जोशियाड़ा वार्डों में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वार्ड के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलक्ट्रेट परिसर में ढोल-दमाऊं के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
बुधवार को बड़ी संख्या में जोशियाड़ा क्षेत्र के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और भटवाड़ी के एसडीएम से मुलाकात कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम सिर पर है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि कि बरसात के दौरान नालियों का पानी और वर्षा जल घरों में घुस जाता है, जिससे घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचता है। साथ ही आम जनजीवन प्रभावित हो जाता है। सभासद सुनीता नेगी, आशीष नेगी, कुसुम भंडारी, भूरी देवी सहित अन्य लोगों ने कहा कि शासन स्तर से सिंचाई विभाग की डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है, इसके बावजूद सिंचाई विभाग और नगर पालिका निर्माण कार्य शुरू करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण वार्ड के लोगों को हर वर्ष जलभराव की समस्या झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed