फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Purola MLA spends 16.50 crore from MLA fund but villagers still lack basic facilities Uttarkashi News

उत्तरकाशी पुरोला विधानसभा क्षेत्र: विधायक निधि तो जमकर खर्च, ग्रामीण फिर भी सुविधाओं से है वंचित

Mon, 19 Oct 2026 02:51 PM IST
Renu Saklani विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी. उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी. उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 19 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठ रहा है। रास्तों और सिंचाई नहरों का निर्माण अधूरा है, जबकि कई योजनाएं अब भी शुरू नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
Purola MLA spends 16.50 crore from MLA fund but villagers still lack basic facilities Uttarkashi News
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक विधायक निधि में 1988.35 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें से विधायक ने अभी तक 1650.08 लाख रुपये खर्च किए हैं। 338.27 लाख रुपये की धनराशि अभी भी बची हुई है। क्षेत्र में कुल 1036 योजनाओं में से 772 पूरी हो चुकी हैं। 205 योजनाएं प्रगति पर हैं और 59 अभी शुरू भी नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

विधायक दुर्गेश्वर लाल का दावा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक धनराशि खर्च हुई है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी घोषणाएं तो पूरी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं पर अपेक्षित खर्च नहीं हुआ है। पुरोला क्षेत्र में रास्तों और सिंचाई नहरों का निर्माण अधूरा है। दूरस्थ मोरी क्षेत्र में भेड़पालकों के लिए संग्रह केंद्र जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। पुरोला विधानसभा में वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक अधिकांश योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। हालांकि वर्ष 2026-27 की 93 में से 59 योजनाएं अभी शुरू नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

पुरोला विधानसभा में वर्ष 2022-23 में 218 में से 192 योजनाएं पूरी हो चुकी है। साथ ही 26 अभी प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में कुल 248 में से 201 पूरी और 47 प्रगति पर हैं। वर्ष 2024-25 में 235 में से 187 पूरी और 48 अभी प्रगति पर है। वर्ष 2025-26 में कुल 242 में से 192 पूरी और पचास अभी अधूरी हैं। वर्ष 2026-27 में से कुल 93 में से अभी 34 प्रगति पर हैं और 59 शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पुरोला में उपजिला चिकित्सालय का भवन निर्माण जरूर हुआ है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के प्रयास नहीं हुए। क्षेत्र के कई गांव बदहाल सड़कों से जूझ रहे हैं। किसानों के लिए सिंचाई नहरें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनके रखरखाव पर भी कोई प्रभावी पहल नहीं हुई। - श्यालिक राम नौटियाल, ग्रामीण

वर्तमान विधायक ने पशुपालकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित कार्य नहीं किए हैं। पशुपालक लंबे समय से भेड़ों की ऊन के लिए संग्रह केंद्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो सका है। भेड़ पालकों के लिए बीमा सुविधा, निशुल्क टीकाकरण, आधुनिक प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। - त्रेपन सिंह रावत, मोरी

व्यापार मंडल में विधायक की तरफ से व्यापारियों के हित मे एक रुपये का भी कार्य नहीं किया गया। जबकि विधानसभा चुनाव में व्यापारियों ने उन्हें ईमानदारी के साथ अपना पूरा समर्थन दिया था, तब उन्होंने व्यापारियों से विकास के बड़े वादे किए थे, जिन पर वह खरे नहीं उतरे, इस समय व्यापारियों में उनके प्रति गहरी नाराजगी है।- विपिन रमोला व्यापार मंडल अध्यक्ष नौगांव।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मां छोड़ गई, पिता की हालत ठीक नहीं, भीख मांगकर पालती थीं दादी, अब लौटी मासूमों की आवाज और मुस्कान

मेरा मानना है कि मेरी विधानसभा में विधायक निधि सबसे अधिक खर्च हुई है। आंकड़े देने में कुछ गड़बड़ी डीडीओ कार्यालय स्तर से हुई है। बाकी बची हुई अवशेष डेढ़ करोड़ की धनराशि इसी माह के भीतर पूरी तरह खर्च हो जाएगी। - दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला विधानसभा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed