फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rain poses threat to Gagnani Ganga Temple.

Uttarkashi News: बारिश से गगनानी गंगा मंदिर को खतरा

Fri, 03 Jul 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Rain poses threat to Gagnani Ganga Temple.
पहाड़ी से गिर रहा मलबा और बोल्ड, भू-कटाव से बड़े हादसे की आशंका
विज्ञापन

बड़कोट। लगातार हो रही बारिश ने बड़कोट क्षेत्र के त्रिवेणी घाट गगनानी स्थित प्राचीन गंगा मंदिर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बृहस्पतिवार रात पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे ने मंदिर के पिछले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-कटाव ने भविष्य में बड़े हादसे की आशंका बढ़ा दी है।
बीते देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर और कई छोटे-बड़े पत्थर मंदिर परिसर तक पहुंच गए। इससे मंदिर की पिछली दीवार और फर्श क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ी कमजोर हो चुकी है और अब भी मंदिर के पीछे की ओर छोटे-बड़े बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते पहाड़ी की वैज्ञानिक ढंग से सुरक्षा, रिटेनिंग वॉल और भू-सुरक्षा संबंधी कार्य नहीं किए गए तो यह ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बड़े खतरे की चपेट में आ सकता है। उनका कहना है कि यह केवल मंदिर को हुए नुकसान का मामला नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में बढ़ते भूस्खलन के जोखिम का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञों की ओर से स्थल का निरीक्षण कराने, पहाड़ी की स्थिरता का आकलन करने और स्थायी सुरक्षा उपाय शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed