{"_id":"69ea0de38517ca938d03cb0c","slug":"rajiv-gandhi-residential-school-building-in-limbo-uttarkashi-news-c-54-uki1003-119464-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: राजीव गांधी आवासीय विद्यालय का भवन अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: राजीव गांधी आवासीय विद्यालय का भवन अधर में
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
38.08 करोड़ से होना है निर्माण कार्य, अब तक मात्र 15 फीसदी ही हो पाया
चिन्यालीसौड़। राजीव गांधी आवासीय विद्यालय की दिवारीखोल भवन परियोजना का निर्माण अधर में लटक गया है। 38.08 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समयसीमा के भीतर पूरी नहीं हो सकी है। अब तक इसका मात्र 15 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है।
राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में दिवारीखोल में नए आवासीय एवं शिक्षण भवन के निर्माण को स्वीकृति दी। निर्माण कार्य 20 अगस्त 2024 को शुरू हुआ था। इसे 19 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाना था। इसके लिए 10.55 करोड़ रुपये का अग्रिम बजट भी जारी किया गया था। हालांकि निर्धारित समय के बावजूद कार्य प्रगति बेहद धीमी रही। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग अवसंरचना उत्तरकाशी की अधिशासी अभियंता मंजू डैनी ने देरी का कारण बताया। उन्होंने स्वीकृत प्राक्कलन में संशोधन को इसकी वजह बताया। बदलावों के चलते कार्य प्रभावित हुआ। अब निर्माण को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विद्यालय की पृष्ठभूमि और वर्तमान चुनौतियां
राजीव गांधी आवासीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 2003 में चिन्यालीसौड़ में हुई थी। यह विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक के जरूरतमंद छात्रों के लिए है। वर्ष 2009 से यह राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ के अतिरिक्त कमरों में संचालित हो रहा है। भवन और शैक्षणिक सुविधाओं की कमी से छात्रों व शिक्षकों को असुविधा हो रही है। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद सेमवाल ने भी आधारभूत ढांचे की कमी पर चिंता जताई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X