सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students Grooved to the Songs of Himachali Singer Ajju Tomar

Uttarkashi News: हिमाचली गायक अज्जू तोमर के गीतों पर झूमे छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 23 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Students Grooved to the Songs of Himachali Singer Ajju Tomar
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया पीजी कॉलेज का छात्रसंघ वार्षिकोत्सव
Trending Videos

उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में छात्रसंघ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोकगायक राज टाइगर और हिमाचली गायक अज्जू तोमर के गानों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमें। वहीं, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव और छात्रसंघ वार्षिक समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री गीता राम गौड़, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, पुरोला नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के साथ काव्य पाठ की प्रस्तुतियाों से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं, देर सांय को लोकगायक राज टाइगर और हिमाचली गायक अज्जू तोमर ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर छात्राओं को मनोरंजन किया।
प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दो दिवसीय है। इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका सभासद अमरीकन पुरी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष राणा, डॉ. बचन लाल, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार, डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ. जयलक्ष्मी रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, शुभम चमोली, आयुष बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed