{"_id":"69de41ba0173eb03340766d6","slug":"renovation-work-begins-at-the-historic-dattatreya-temple-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119289-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पौराणिक दत्तात्रेय मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पौराणिक दत्तात्रेय मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
भैरव चौक में दत्तात्रेय मंदिर के नवनिर्माण का कार्य हुआ शुरू। स्रोत: जागरूक पाठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के भैरव चौक स्थित पौराणिक दत्तात्रेय मंदिर के जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कंडार देवता और हरि महाराज के सानिध्य में बैसाखी पर्व पर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर की नींव रखी गई।
कंडार देवता के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुजारी ने शुभ मुहूर्त पर मंदिर की नींव रखी। मंदिर नागवंश के समय का बताया जाता है। इसका उल्लेख कई ऐतिहासिक किताबों में है। वर्ष 1950 में मंदिर की मूर्ति चोरी होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था। उसके बाद इस वर्ष वसंत पंचमी में मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े लोगों ने उनके गेट खोले थे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य को पारदर्शिता एवं जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। मंदिर के पुजारी परिवार के अमेरिकन पुरी ने कहा कि भैरव चौक में स्थित मंदिर शृंखला में मंदिर का जीर्णोद्धार लंबे समय से लटका था लेकिन मंदिर से जुड़े और क्षेत्र के लोगों के प्रयास से करीब 70 वर्ष बाद मंदिर के पुर्ननिर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X