{"_id":"69f0a9b77db9d159c40faa7e","slug":"students-informed-about-their-rights-and-safety-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119557-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्रों को उनके अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्रों को उनके अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। बच्चों को सामाजिक बुराइयों और उनके कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल, कोटी पुरोला में एक प्रभावी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर विनोद डोभाल ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास में बाधा बनता है। वहीं सुपरवाइजर सीमा नेगी ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर इस नंबर पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य बिनोद डोभाल, सीमा नेगी, सविता आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos