सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road Not Built Even Nine Years After CM's Announcement

Uttarkashi News: सीएम की घोषणा के नौ साल बाद भी नहीं बनी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 29 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Road Not Built Even Nine Years After CM's Announcement
विज्ञापन
खनेड़ा गांव के लोगों में आक्रोश, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी
Trending Videos

बड़कोट। ग्राम पंचायत खनेड़ा के ग्रामीणों की बैठक में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के नौ साल बीतने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।
खनेड़ा गांव में ग्राम प्रधान संगीता रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत खनेड़ा के लिए मोटर मार्ग का वर्ष 2018 में सीएम घोषणा के तहत स्वीकृति मिली थी। नौ वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल्द ही जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू न करने पर सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगीता रावत, जगमोहन चौहान, सुभाष चौहान, पूर्व प्रधान जगवीर चौहान, प्रवीण रावत, दिनेश राणा, पूर्व प्रधान गुरुदेव चौहान, अनित चौहान, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed