सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders raised issues regarding parking and waterlogging.

Uttarkashi News: व्यापारियों ने उठाई पार्किंग और जलभराव की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 29 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Traders raised issues regarding parking and waterlogging.
विज्ञापन
लोनिवि के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ की बैठक
Trending Videos

पुरोला। नैटवाड़ बाजार की बदहाल स्थिति, सांकरी जखोल मोटर मार्ग पर चल रहे एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) कार्य की गुणवत्ता व पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित हालात, जलभराव और पार्किंग की कमी से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

बुधवार को नैटवाड़ बाजार में आयोजित बैठक में आपसी सहमति से तय किया गया कि नैटवाड़ बाजार के भूस्खलन प्रभावित खड्ड साइड क्षेत्र में प्लम कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही करीब डेढ़ मीटर तक मिट्टी और पत्थर की मजबूत फिलिंग कर सतह पर पत्थर बिछाए जाएंगे। साथ ही 80 मिमी मोटाई की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए समुचित नालियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में राजस्व विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नैटवाड़ बाजार में पार्किंग निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान सड़क सुदृढ़ीकरण और एफडीआर कार्य को आगे बढ़ाने में विधायक दुर्गेश लाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गैंचवान संदीप रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल रांगड़, नैटवाड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज रांगड़, पूर्व प्रधान चमन रावत, विक्रम डिमरी, तहसीलदार सरदार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed