{"_id":"69f0aa40d82f213cd20cfdb7","slug":"departments-instructed-to-remain-on-high-alert-in-view-of-weather-warnings-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119558-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मौसम की चेतावनी पर विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मौसम की चेतावनी पर विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती भीड़ के बीच खराब मौसम की चेतावनी ने प्रशासन और यात्रियों दोनों की चिंताएं बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डीएम ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश, गर्जन के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को भी मौसम संबंधी अपडेट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन सतर्क मोड में है। अब तक दोनों धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। संवाद
Trending Videos