{"_id":"6a2d5f5129d0006332061070","slug":"rising-anti-social-activities-at-joshiyara-barrage-park-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120498-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तरकाशी। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के जोशियाड़ा बैराज स्थित सार्वजनिक पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चिंता जताई है। संगठन ने आरोप लगाया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए विकसित यह स्थल शराब सेवन और अन्य अवांछित गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। विहिप जिला अध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि पार्क परिसर में शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने से स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने पार्क का निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर में फैली गंदगी साफ की।संगठन ने प्रशासन से पार्क क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर जिला सह मंत्री उमेश सिंह चौहान, जिला संयोजक सत्येंद्र परमार, राजपाल पंवार, धर्मेंद्र, यशपाल सिंह पंवार और पवन रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।