सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tree Falls on School, House Roof Blown Off During Severe Storm

Uttarkashi News: तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 13 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tree Falls on School, House Roof Blown Off During Severe Storm
उत्तरकाशी के राजकीय उच्च प्रा​थिमक विद्यालय बसूंगा की छत पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- बसूंगा गांव में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त, ठकराड़ी गांव में परिवार बाल-बाल बचा

- तेज तूफान और बारिश से जनपद में नुकसान
उत्तरकाशी/पुरोला। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद आए तेज तूफान और बारिश ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। पुरोला क्षेत्र में जहां एक मकान की छत पूरी तरह उड़ गई, वहीं जिला मुख्यालय के निकट बसूंगा गांव में एक भारी-भरकम चीड़ का पेड़ स्कूल भवन पर गिरने से स्कूल की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप स्थित बसूंगा गांव में शुक्रवार शाम एक विशाल चीड़ का पेड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के ऊपर गिर गया। इससे स्कूल की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने के कारण साल्ड-बसूंगा मोटरमार्ग भी कुछ समय के लिए यातायात के लिए बाधित रहा जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मार्ग को सुचारु करने की कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने से स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी व्यक्ति या पशु को कोई क्षति नहीं पहुंची। वहीं, विकासखंड पुरोला की कोरोना ग्राम सभा के ठकराड़ी गांव में तेज आंधी के चलते सकल दास पुत्र फुलक दास के मकान की छत उड़ गई। घटना के समय परिवार में अफरा-तफरी मच गई लेकिन सभी सदस्य सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। टीम की ओर से विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवार को शासन के नियमानुसार राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लगातार बदल रहे मौसम और तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed