फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road to Vimleshwar Mahadev Temple in poor condition; devotees face increased difficulties.

Uttarkashi News: विमलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग बदहाल, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 27 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Road to Vimleshwar Mahadev Temple in poor condition; devotees face increased difficulties.
वन विभाग को पत्र भेजकर जल्द से रास्ते की मरम्मत करने की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर स्थित विमलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाला पैदल मार्ग बीते बरसात से क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से रास्ता खराब हो गया है। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र भेजकर जल्द से रास्ते की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
नगर पालिका के पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने बताया कि बारिश के दौरान मंदिर मार्ग के कई हिस्सों में नुकसान हुआ है। मार्ग पर मलबा जमा होने के साथ ही कई स्थानों पर रास्ता टूट गया है। इससे पैदल आवाजाही भी जोखिम भरी हो गई है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में वन विभाग को पत्र भेजकर मंदिर मार्ग की जल्द मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया कि मंदिर मार्ग के निर्माण को लेकर प्रस्ताव मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मार्ग को बेहतर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed