सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Safeguard Passengers' Identity Details: SP

यात्रियों का पहचान विवरण सुरक्षित रखें : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Safeguard Passengers' Identity Details: SP
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस लाइन ज्ञानसू में यात्रा कारोबार से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने होटल, धर्मशाला और दुकान स्वामियों को कहा कि वे यात्रियों का पहचान विवरण सुरक्षित रखें।
Trending Videos

एसपी ने मंगलवार को होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी, ट्रक और बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी। स्थानीय व टैक्सी वाहनों को पंजीकरण केंद्रों पर अनावश्यक रोकने से बचने को कहा गया। बैठक में नशा और अपराध नियंत्रण पर भी विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीओ जनक सिंह पंवार, निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेंद्र मटूड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह गुसाई, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन भटवाड़ी बलबीर सिंह सरदार, अध्यक्ष हरी आदर्श टैक्सी यूनियन जोशियाडा जीत सिंह राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed