फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Safety works in Harshil have not commenced despite the contract being awarded.

Uttarkashi News: हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य

Fri, 03 Jul 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Safety works in Harshil have not commenced despite the contract being awarded.
कांग्रेस ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लोगों ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र हर्षिल में सुरक्षा कार्यों को लेकर सिंचाई विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि समय पर ठेका आवंटित होने के बावजूद निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी की गई। आवश्यक विभागीय अनुमतियां समय पर नहीं ली गई और वर्तमान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ ही निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की जांच कराने और हर्षिल में स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर जल्द शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे ग्रामीणों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस ने ग्रामसभा सौंदी की प्रशासनिक समस्या भी उठाई। कांग्रेस का कहना है कि विकासखंड डुंडा और जनपद उत्तरकाशी का हिस्सा होने के बावजूद सौंदी के अधिकांश विभागीय कार्य अब भी टिहरी से संचालित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दोनों जिलों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य और केंद्र सरकार से आवश्यक पत्राचार कर सौंदी की प्रशासनिक समस्या का स्थायी समाधान कराने का अनुरोध किया। कांग्रेस ने दोनों जनहित के मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष पंवार, पूर्व प्रधान जीतम सिंह रावत, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रमन कठैत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed