फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Security forces conducted a cleanliness drive at Yamunotri Dham.

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में सुरक्षा बलों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 03 Jul 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Security forces conducted a cleanliness drive at Yamunotri Dham.
नदी से निकाले गए वस्त्र, प्लास्टिक का किया गया सुरक्षित निस्तारण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम की स्वच्छता, धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्नान घाटों, यमुना नदी के तटों और मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाकर नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्र, प्लास्टिक को बाहर निकालकर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा संकल्प के तहत आयोजित इस अभियान में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने संयुक्त रूप से श्रमदान किया। जवानों ने धाम परिसर के विभिन्न हिस्सों में फैले कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जवानों ने तीर्थयात्रियों को धाम की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। वहीं, सुरक्षा बलों ने यात्रियों से अपील की कि वे धाम में स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा कपड़े, प्लास्टिक, पूजा सामग्री या अन्य अपशिष्ट यमुना नदी में प्रवाहित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न केवल नदी प्रदूषित होती है बल्कि धाम के प्राकृतिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंच रहे हैं। ऐसे में धाम की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन और श्रद्धालुओं की साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed