फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Somnath Swabhiman Yatra flagged off from Uttarkashi

Uttarkashi News: उत्तरकाशी से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ

Mon, 13 Jul 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 13 Jul 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Somnath Swabhiman Yatra flagged off from Uttarkashi
श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से होगा रवाना
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्य सरकार की ओर से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष यात्रा के तहत सोमवार को उत्तरकाशी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। विश्वनाथ चौक से जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और विधायक सुरेश चौहान ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। सभी यात्री शाम चार बजे विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात के वेरावल स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए प्रस्थान करेंगे।
रवानगी के दौरान विश्वनाथ चौक हर-हर महादेव, जय बाबा विश्वनाथ और जय बाबा सोमनाथ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। राज्य सरकार की इस योजना के तहत उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को पूरी तरह निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें वातानुकूलित रेल यात्रा, भोजन, आवास और स्थानीय परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है।
विज्ञापन

विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का यह अवसर राज्य सरकार की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे जनपद के लिए सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें निशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर दे रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले का दल हुआ गुजरात रवाना
नई टिहरी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत टिहरी जिले के 40 सदस्यीय दल को सोमवार को डीएम नितिका खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना किया। दल सात दिवसीय यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ सोमनाथ के दर्शन करने के साथ वहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगा। यात्रा दल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 40 प्रतिभागी शामिल हैं जिनमें 21 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed