सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students were honored on Ambedkar Jayanti.

Uttarkashi News: आंबेडकर जयंती पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Students were honored on Ambedkar Jayanti.
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। लोगों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत हिमालय आंबेडकर सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रभात फेरी से हुई जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से आंबेडकर भवन तक निकाली गई।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगोत्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन और विचारों का अध्ययन करने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि यह दिन समानता, न्याय और बंधुत्व के संकल्प का दिन है। उत्तरकाशी के भैरव चौक स्थिति ब्राइट एजुकेशन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं, मोरी के आराकोट बंगाण क्षेत्र के जागटा गांव में महिला समूहों, युवाओं और बुजुर्गों ने डॉ. बाबा साहब को याद किया। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, सम्मी बोरियाण, राजेंद्र लाल आर्य, अनील बेसारी, श्याम लाल गौतम, नरेश मेहता, नरेश राज, पवन बौद्ध आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो सहित...अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

उत्तरकाशी। मंगलवार को उत्तरकाशी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन लदाड़ी और बड़कोट में अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई व दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं अग्निशमन अधिकारियों की उपस्थिति में जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली 14 से 20 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया और पंपलेट वितरित किए गए। सीओ जनक सिंह पंवार एवं एफएसएसओ नरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 के बॉम्बे बंदरगाह अग्निकांड में शहीद अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस और 14–20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है।




कुशल अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् थे बाबा साहब
दबे कुचले लोगों को उनके अधिकार देने के लिए किया आजीवन संघर्ष
नई टिहरी/ थत्यूड़ / नरेंद्रनगर। नई टिहरी में डॉ़ भीमराव आंबेडकर पार्क में भाजपा, भीम आर्मी जय संगठन, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ें लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते उन्हें संविधान निर्माता, कुशल अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, लेखक बताया। दबे कुचले लोगों को उनके अधिकार देने के लिए आजीवन संघर्ष संघर्ष किया है।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल परिसर के कार्यवाहक निदेशक प्रो़ शंकरलाल के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवियों ने आंबेडकर जयंती पर स्वच्छता रैली निकाली। बौराड़ी स्थित ढुंगीधार में डॉ़ आंबेडकर जाति अनुसूचित जनजाति छात्रावास एवं जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में छात्रों ने बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, राकेश राणा, आशा रावत, डॉ़ प्रमोद उनियाल, राजेंद्र डोभाल, तौफिक अहमद, रतन पाल मौजूद थे।
इधर जाखणीधार के मंदार गांव में अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य सुनीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आंबेडकर की जयंती मनाई। वहीं थत्यूड़ के रामलीला मैदान में समाजसेवी अनिल व भीमराव जन जागृति समिति के अध्यक्ष शिवदास के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित उन्हें याद किया। इस मौके पर एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, दीपक सजवाण, सुभाष सुमन, केशव , महेश नीतिन, अरुण, अंशुल, आदि मौजूद थे। इधर घनसाली, लंबगांव, चंबा, नैनबाग, कंडीसौड़ और नरेंद्रनगर में संविधान निर्माता डॉ़ राव की जयंती पर सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed