सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   THDC's expert team conducted a survey for safety purposes.

Uttarkashi News: सुरक्षा के लिए टीएचडीसी की विशेषज्ञ टीम ने किया सर्वे

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 28 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
THDC's expert team conducted a survey for safety purposes.
विज्ञापन
झील के कटाव और भूस्खलन से क्षेत्र को बचाने के लिए बनाई गई गैबियन वॉल देखी
Trending Videos

चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध की झील से प्रभावित चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के मुख्य बाजार की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को टीएचडीसी की विशेषज्ञ टीम सर्वे करने पहुंची। टीम ने झील के कटाव और भूस्खलन से बचाने के लिए बनाई गई करोड़ों की गैबियन वॉल का तकनीकी मूल्यांकन किया। साथ ही उसके प्रभावी उपचार के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने के विकल्पों पर भी चर्चा की।
वर्ष 2018 में टीएचडीसी की ओर से बाजार क्षेत्र को झील के कटाव और भूस्खलन से बचाने के उद्देश्य से गैबियन वॉल का निर्माण कराया गया था जिससे लगभग 5 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई थी। समय के साथ इस सुरक्षा दीवार का करीब 20 मीटर हिस्सा जमीन में धंस गया जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार में टीएचडीसी की विशेषज्ञ टीम की ओर से विस्तृत डिजाइन सर्वे किया गया। सर्वे का उद्देश्य धंसी हुई गैबियन वॉल की स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन करना और उसके प्रभावी उपचार के लिए नई कार्ययोजना तैयार करना है। सर्वे टीम में एजीएम डिजाइन आकाशदीप, जियोलॉजिस्ट मणि कंडन और सहायक प्रबंधक अंजली ओमार शामिल रहे।
इस दौरान टीएचडीसी के उप प्रबंधक अतुल बहुगुणा ने बताया कि सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर जल्द ही ठोस सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। सर्वे टीम के पहुंचने पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल और पूर्व प्रधान खुशपाल चंद रमोला ने टीएचडीसी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed