{"_id":"6a4cde49f8ea849e390daa80","slug":"the-administration-built-the-road-but-forgot-to-build-the-bridge-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120974-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सड़क तो बना दी पुल बनाना भूल गया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सड़क तो बना दी पुल बनाना भूल गया प्रशासन
Tue, 07 Jul 2026 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने जल्द निर्माण की उठाई मांग
बड़कोट। दुर्बिल गांव की करीब 4.50 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क की मरम्मत और मोटर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोरशोर से उठी है।
सोमवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में ब्रीडकुल के मुख्य अभियंता एसके पाठक से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तो वर्षों पहले बना दी गई लेकिन मोटर पुल का निर्माण नहीं होने से पूरी सड़क आज भी बेकार साबित हो रही है। पुल के अभाव में गांव तक वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाती जबकि रखरखाव के अभाव में 4.50 किमी लंबी सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही, खेती-बाड़ी और आपातकालीन परिस्थितियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दीपक बिजल्वाण ने बताया कि हाल ही में दुर्बिल गांव के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क और पुल की समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक मोटर पुल का निर्माण नहीं होता तब तक सड़क निर्माण पर खर्च की गई सरकारी धनराशि का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।
उन्होंने जनहित को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और मोटर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। मुख्य अभियंता से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजीत लाल, संदीप पंवार, विक्रम सिंह, जैरिया लाल, पूर्व प्रधान केदार सिंह, सोबत सिंह, चन्द्र सिंह, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।