सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The administration should arrange for the distribution of cooking gas, just as it did in the past.

Uttarkashi News: प्रशासन पूर्व की भांति वितरित कराए रसोई गैस

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
The administration should arrange for the distribution of cooking gas, just as it did in the past.
विज्ञापन
नई टिहरी। एडवोकेट सिविल सोसाइटी और राज्य आंदोलनकारी मंच ने रसोई गैस का वितरण पहले की तरह कराने की मांग की है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि इंडेन और भारत गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रशासन एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति होने का दावा कर रहा है, वहीं सिलिंडर रिफिल कराने गोदाम पहुंच रहे कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos

इस स्थिति में अशक्त और पैदल चलकर गोदाम पहुंच रहे लाेगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गोदाम से सिलिंडर वितरण करने से वहां पर जाम लगने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, महासचिव किशन सिंह रावत, अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, लाखीराम नौटियाल, संजय कुमार घिल्डियाल, आनंद सिंह बेलवाल, जयप्रकाश पांडेय और आरएस सजवाण आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed