{"_id":"69888367d312d974610f4f96","slug":"the-ct-scan-machine-at-the-district-hospital-has-been-out-of-order-for-15-days-uttarkashi-news-c-54-uki1003-117934-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जिला अस्पताल में 15 दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जिला अस्पताल में 15 दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को लगानी पड़ रही है देहरादून और ऋषिकेश की दौड़
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में विगत 15 दिनों से सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसका संचालन बंद पड़ा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को देहरादून और ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जनपद में मात्र जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन की जांच की सुविधा उपलब्ध है लेकिन वहां पर भी गत 15 दिनों से सीटी स्कैन मशीन की ट्यूब खराब होने के कारण उसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत का कहना है कि जिला अस्पताल में हर दिन मशीनें खराब हो रही है। कुछ दिन पूर्व एक्सरे की मशीन कई दिनों तक तकनीकी खराबी के कारण बंद रही थी। जनपद चारधाम यात्रा सहित आपदा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण और संवेदनशील है लेकिन उसके बावजूद यहां पर स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण दम तोड़ रही है। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल सीटी स्कैन के कुछ पार्ट्स खराब हैं। उनको चेन्नई से मंगवाया गया है। सोमवार से मंगलवार तक सीटी स्कैन की जांच शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos