फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The 'Danda Devarana Jatar' festival was celebrated across 65 villages of the Rawain Valley.

Uttarkashi News: रवांई घाटी के 65 गांव की डांडा देवराना की जातर मनाई

Wed, 01 Jul 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 01 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The 'Danda Devarana Jatar' festival was celebrated across 65 villages of the Rawain Valley.
तीस जून को गर्भगृह से बाहर निकले थे रुद्रेश्वर महादेव
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। रवांई घाटी के 65 गांव की प्रसिद्ध डांडा देवराना की जातर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने देवराना पहुंच कर रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन कर मन्नतें मांगी। आषाढ़ माह में देवराना में रुद्रेश्वर देवता के नाम की डांडा देवराना की जातर मनाई जाती है। इसमें रंवाई घाटी सहित कमल सेराईं, जौनसार और टिहरी गढ़वाल के दसगी बणगांव से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवराना राजकीय मेले में शामिल हुए।
रुद्रेश्वर महादेव तीस जून को गर्भगृह से बाहर निकले थे। बुधवार को देव डोली ढोल बाजों के साथ देवराना पहुंची। वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव को श्रीफल चुनरी और हरियाली भेंट कर मन्नतें मांगी। शाम पौने चार बजे मंदिर समिति की ओर से देवता के पश्वा अमन सेमवाल को मंदिर के ऊपर बने लकड़ी के शेर पर बैठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने महादेव की मूर्ति को दूध का अभिषेक करवा कर तीन बार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए और सभी को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। देवराना मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने देव डोली के साथ तांदी नृत्य कर मेले का लुप्त उठाया। इस मौके पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार, विधायक दुर्गेश्वर लाल, फुलक सिंह, जयेंद्र सिंह राणा, प्रेम सिंह, श्रीचंद राणा, विजय सिंह, डॉ. विरेंद्र चंद, देव माली अमित नौटियाल, संकित थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed