सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The days of Gulabi Kantha Bugyal will be revived.

Uttarkashi News: गुलाबी कांठा बुग्याल के दिन बहुरेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 25 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
The days of Gulabi Kantha Bugyal will be revived.
विज्ञापन
सुनियोजित विकास के लिए ग्रामीणों ने पर्यटन सचिव से की मुलाकात
Trending Videos

गुलाबी कांठा में ट्रैक रूट और आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग
बड़कोट। यमुनाघाटी में स्थित गुलाबी कांठा बुग्याल क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर स्थानीय स्तर पर पहल तेज हो गई है। निषणी गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव डीएस गबरियाल से देहरादून में मुलाकात कर वहां ट्रैक रूट और आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग रखी।
उन्होंने ट्रैक रूट का सुनियोजित विकास, मार्ग संकेतक, विश्राम स्थल और सुरक्षा प्रबंध पेयजल, शौचालय व कैंपिंग स्थल जैसी आधारभूत सुविधाएं जुटाने की मांग रखी है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कुछ समय से गुलाबी कांठा में पर्यटकों और ट्रैकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, देवदार के घने जंगल और मनमोहक हिमालयी दृश्य क्षेत्र को विशेष आकर्षण प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ट्रैक रूट का व्यवस्थित विकास होता है तो युवाओं को टूर गाइड के रूप में रोजगार मिलेगा। होमस्टे व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों को आय के नए साधन मिलेंगे। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. नरेश पंवार ने बताया कि सचिव की सकारात्मक सोच और आश्वासन से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि यदि सरकार स्तर पर ठोस पहल होती है, तो आने वाले समय में गुलाबी कांठा उत्तरकाशी का प्रमुख ट्रैकिंग डेस्टिनेशन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed