फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The ongoing movement in Bhatwari receives support from women.

Uttarkashi News: भटवाड़ी में चल रहे आंदोलन को मिला मातृशक्ति का समर्थन

Fri, 03 Jul 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
The ongoing movement in Bhatwari receives support from women.
केवि स्थापना सहित तीन सूत्री मांगों के निराकरण के लिए नौ दिन से आंदोलित हैं क्षेत्र के लोग
विज्ञापन

महिलाओं ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी तालाबंदी व जन आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र की केवि की स्थापना, ऑल वेदर रोड का निर्माण व अधिकारी-कर्मचारी नियमित ब्लॉक में बैठने की मांग को लेकर ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र की महिलाओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। महिलाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो क्षेत्र में व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा और सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।
भटवाड़ी गांव में आयोजित धरने में बैठे लोगों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लंबे समय से शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बावजूद उनकी मांगें केवल आश्वासनों तक सीमित रह गई हैं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। कहा कि उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाए ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर-दराज़ न जाना पड़े। दूसरी, क्षेत्र में ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे वर्षभर सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी, सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित रहें, ताकि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल्द ही शासन प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई न होने पर सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed