सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The religious rituals in Netala village began with a procession carrying sacred pots.

Uttarkashi News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नेताला गांव में धार्मिक अनुष्ठान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
The religious rituals in Netala village began with a procession carrying sacred pots.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नेताला गांव की ध्याणियों की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पहले दिन ग्रामीण और ध्याणियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। साथ ही देव डोलियों के साथ रासों नृत्य लगाकर मायके की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।
Trending Videos

भटवाड़ी ब्लॉक के नेताला गांव में ध्याणी वासुकी नाग देवता मंदिर में एकत्रित हुई। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर से अपने आराध्य वासुकी नाग देवता की डोली के साथ कलश यात्रा निकाली। नेताला गांव के प्रधान राकेश सेमवाल ने बताया कि ध्याणियों की ओर से अपने आराध्य वासुकी नाग देवता के लिए चांदी का ढोल बनाया गया है। वहीं, ध्याणी समिति की अध्यक्ष जयेंद्री देवी ने बताया कि तीन दिनों तक वह अपने मायके में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। इस मौके ग्राम प्रधान राकेश सेमवाल, जयेंद्री देवी, कृतेश्वरी देवी, अनिता, सरिता देवी, तनुजा देवी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed