{"_id":"6a04600d4b27c649d603edfc","slug":"the-thathi-pujan-ceremony-concludes-in-shrikot-with-the-worship-of-the-forest-goddesses-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119864-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वन देवियों के पूजन के साथ श्रीकोट में थाती पूजन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वन देवियों के पूजन के साथ श्रीकोट में थाती पूजन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 13 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। प्रखंड के ग्राम पंचायत श्रीकोट में धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और प्रकृति संरक्षण की भावना के साथ सात दिवसीय थाती पूजन एवं वन देवियों का पूजन बुधवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण के बीच ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की।
थाती पूजन का संचालन मुख्य पुजारी भुवनेश उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया। पूजन के अंतिम दिन गांव की सीमा पर विशेष अनुष्ठान आयोजित कर रक्षासूत्र बांधा गया और गांव को नकारात्मक शक्तियों और आपदाओं से सुरक्षित रखने की प्रार्थना की गई।
परंपरा के अनुसार ग्रामीण अपने-अपने खेतों की मिट्टी एकत्र कर थाती पूजन स्थल पर अर्पित करते हैं। पूजन उपरांत उसी पवित्र मिट्टी को खेतों में छिड़का जाता है। मान्यता है कि इससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है और फसल उत्पादन में समृद्धि आती है। मुख्य पुजारी भुवनेश उनियाल ने कहा कि थाती पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि प्रकृति, भूमि और लोक संस्कृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम में पंडित कैलाश उनियाल, विवेक उनियाल, केशवा नंद, दिनेश खत्री, विरेन्द्र कुमार, चुन्नी लाल सरियाल, दर्शन लाल, चेतन लाल, मोहित शाह, उज्ज्वल चंद खत्री, पूर्व विधायक मालचंद थे। संवाद
Trending Videos