{"_id":"69aebff443908c01b803385d","slug":"there-is-no-proper-drainage-system-in-the-area-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118513-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: क्षेत्र में नहीं है जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: क्षेत्र में नहीं है जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशियाड़ा कालेश्वर मार्ग पर जलभराव की समस्या का नहीं हो पाया समाधान
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा वार्ड में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए कई बार प्रशासन की ओर से संयुक्त सर्वे भी करवाया गया लेकिन उससे आगे कार्रवाई नहीं बढ़ पाई है। अब दोबारा बरसात में उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को जोशियाड़ा वार्ड के लोगों ने सभासद सुनीता नेगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वार्ड के कालेश्वर मार्ग पर कई वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों पर अतिक्रमण होने के कारण बरसात का पूरा पानी लोगों के घरों में घुसने के कारण उन्हें हर वर्ष नुकसान उठाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय ड्रेनेज सिस्टम निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार अधिकारियों की ओर से सर्वे किया जाता है। उसके बाद किसी प्रकार की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाती है। गत वर्ष भी सिंचाई, राजस्व सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल्द ही कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया था लेकिन योजना पर अभी तक कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है।
साथ ही अब दोबारा बरसात का मौसम आने वाला है। इससे लोगों को एक बार फिर नुकसान का डर सताने लगा है। उन्होंने जल्द ही कालेश्वर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और ड्रेनेज सिस्टम योजना को शुरू करने की मांग की है। कई बार वे धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसलिए अब अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होन पड़ेगा। डीएम प्रशांत आर्य ने एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर आशीष नेेगी, खुशपाल भंडारी, बृजलाल सिलवाल, बलवीर असवाल, हिम्मत राणा, किशन सिंह, बचन राणा, अवतार परमार, राजेंद्र सिंह, खुशपाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos