{"_id":"69aec13d42b3f09aa20e529e","slug":"yamunotri-highway-piles-of-debris-are-lying-everywhere-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118512-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे : जगह-जगह लगे हैं मलबे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे : जगह-जगह लगे हैं मलबे के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू-सिलक्यारा के बीच है बिखरे हैं पत्थर, यात्रा में लोगों को हो सकती है दिक्कत
मलबे और पत्थर गिरे होने से हाईवे हो गया है संकरा, चलना मुश्किल
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू से लेकर सिलक्यारा के बीच जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। सड़क किनारों पर मलबा और पत्थर बिखरे होने से मार्ग संकरा हो गया है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में मलबा साफ नहीं होने पर यात्रा सीजन में तीर्थयात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
यमुनोत्री हाईवे पर पिछली बरसात के दौरान पहाड़ी से जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं। अप्रैल में यात्रा सीजन की शुरूआत होने जा रही है लेकिन अभी तक सड़क किनारों पर गिरा मलबा पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू, नगल, तलोग, कल्याणी, ब्रह्मखाल आदि कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा जमा है।
मलबा के कारण इन जगहों पर कई बार राहगीरों को जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो यात्रा सीजन के दौरान जाम और हादसों की स्थिति बन सकती है। एनएच बड़कोट के एई सुनील रावत का कहना है कि मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। कई जगहों से मलबा हटा भी दिया गया है और बाकी शेष स्थानों से दो से तीन दिन के भीतर मलबा पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा।
Trending Videos