{"_id":"69b02bfb6e0c3a2f91045f46","slug":"gangotri-highway-people-are-facing-problems-due-to-traffic-jam-at-bandarkot-for-hours-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118538-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे : बंदरकोट में घंटों जाम लगने से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे : बंदरकोट में घंटों जाम लगने से लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर चल रहा है ट्रीटमेंट कार्य, भूस्खलन से मार्ग हो रहा है बंद
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट में पहाड़ी पर भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर पहाड़ी का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर घंटों जाम लगने से आम लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट जोन बरसाती सीजन में नासूर बन जाता है। भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हो जाता है। ऐसे में बीआरओ ने इस भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया है। काफी दिनों से वहां पर जेसीबी और अन्य मशीनों से पहाड़ी पर सुरक्षात्मक कार्य जारी है। इस बीच यहां पहाड़ी से मलबा भी गिर रहा है।
हाईवे पर ट्रैफिक को बीच में रोक कर कार्य चल रहा है। रुक-रुककर चल रहे कार्य से यातायात प्रभावित बना हुआ है। जाम की समस्या उत्पन्न होने से मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक बलबीर सिंह, आशीष आदि लोगों का कहना है कि देर शाम तक वहां पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है।
मार्ग संकरा होने के कारण वाहन ओवरटेक तक नहीं हो पाते। अब जबकि अप्रैल माह से चारधाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में यदि ट्रीटमेंट कार्य समय पर पूरा नहीं होता है तो यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को इस भूस्खलन जोन पर भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बीआरओ के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
Trending Videos