{"_id":"69b0155ab3effeb4a404bfa8","slug":"dm-reached-gangotri-dham-and-took-stock-of-the-arrangements-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118525-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीएम ने गंगोत्री धाम पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीएम ने गंगोत्री धाम पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणकार्यों में तेजी लाने और स्नान घाट के सौंदर्यीकरण के निर्देश
उत्तरकाशी। अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने धाम में स्नान घाट के सौंदर्यीकरण करने और नगर पंचायत के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गंगोत्री सीवरेज प्लांट में किचन और बाथरूम का पानी समाहित नहीं होने देने के लिए नगर पंचायत और जल संस्थान को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश उरेडा को दिए।
निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गंगोत्री हाईवे पर चिह्नित भूस्खलन जोन व यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। धराली में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रभावित परिवारों की ओर से रखी गई मांगों पर उन्होंने हर संभव निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। प्रतिकर से जुड़े मामलों के निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बीआरओ को धराली में सड़क मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने को कहा। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार, ईई मनोज गुसाईं, सचिन सिंघल, परियोजना प्रबंधक उरेडा मयंक नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos