{"_id":"69b16c4bb03c34c1dc0d8c0b","slug":"sahara-eleven-netala-won-the-last-quarter-final-match-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118559-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहारा इलेवन नेताला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहारा इलेवन नेताला जीता
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहर के आजाद मैदान में सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्व. सौरभ भट्ट प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहारा इलेवन नेताला की टीम ने एच इलेवन बी बाड़ागड्डी को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सहारा इलेवन नेताला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 170 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एच इलेवन बी बाड़ागड्डी की टीम 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह सहारा इलेवन की टीम ने मुकाबले में 21 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच वासु गोरसी रहे।
मैच में मुख्य अंपायर कनिकपाल और सूरज रावत रहे। इससे पहले बीते मंगलवार को जेआर रेस्टोरेंट, जेआर कैफे व हैप्पी ज्वैलर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे। बृहस्पतिवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष राणा, दिवाकर भट्ट, सुधीश पंवार, रमन, उमेश बहुगुणा, विश्वास रावत, सभासद आदित्य चौहान, अमरीकन पुरी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos