{"_id":"69b00809832763c16a0d184b","slug":"electricity-workers-boycotted-work-in-barkot-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118532-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बड़कोट में बिजली कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बड़कोट में बिजली कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी 19 सूत्री मांगों को लेकर हैं आक्रोशित
उत्तरकाशी/बड़कोट। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बड़कोट में बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। वहीं, जनपद मुख्यालय में कर्मचारियों ने बैठक कर जल्द ही मांगों निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि सरकार की ओर से विद्युत संशोधन बिल 2025 का ड्राफ्ट तैयार किया है।
मंगलवार को ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन और विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने 19 सूत्री मांगों को लेकर बड़कोट में कार्यबहिष्कार किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार से विद्युत अमेंडमेंट बिल 2025 को वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से यमुना घाटी के संयोजक अजय सेमवाल, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मराठा, सचिव संतोष शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन रावत, उपाध्यक्ष जगत नेगी, मोहन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला मुख्यालय में तिलोथ पावर हाउस के गेट पर संगठन के महेश पाल सिंह और रमेश चंद्र नौटियाल के नेतृत्व में बैठक कर जल्द ही केंद्र सरकार के 19 सूत्री मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर आशीष परमार, नीरज बद्री, विवेक धानिक, अंकित तोमर, सुनील भंडारी, कुलदीप पंवार, रामनरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos