फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two leopards reached the roof of a building in Bhetiyara village while fighting.

Uttarkashi News: भेटियारा गांव में भवन की छत पर लड़ते हुए पहुंचे दो गुलदार

Fri, 03 Jul 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Two leopards reached the roof of a building in Bhetiyara village while fighting.
ग्रामीण दहशत में, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे जलाकर भगाए
विज्ञापन

विभाग की टीम गांव में कर रही है गश्त, क्षेत्र में एक माह से बना है गुलदार का भय
उत्तरकाशी। बीती बृहस्पतिवार रात में भेटियारा गांव में एक भवन की छत पर दो गुलदार आपस में लड़ाई करते हुए पहुंच गए। एक साथ दो गुलदार देख ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने किसी प्रकार शोर मचाकर गुलदार को आवासीय बस्ती से भगाया लेकिन उसके बाद भी जंगल में उनकी आवाज आती रही। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे जलाकर गुलदार को भगाया। साथ ही वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।
भेटियार ग्राम प्रधान हिमांशु सहित नितिन नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में करीब एक माह से गुलदार का भय बना है। कुछ दिन पूर्व गांव में एक बछड़े पर गुलदार ने हमला कर दिया था। साथ ही हर दिन गुलदार गांव के आसपास खेतों सहित सड़क के आसपास दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को दो गुलदार लड़ते हुए राधेश्याम सेमवाल के मकान की छत पर पहुंच गए। गुलदार को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी प्रकार ग्रामीण एकत्रित हुए और उसके बाद शोर कर किसी प्रकार गुलदार को जंगल में भगाया। उसके बाद भी दोनों की गुर्राने की आवाज बहुत देर तक गांव के समीप आती रही। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां पर पटाखे आदि जलाकर दोनों गुलदारों को भगाया। प्रधान हिमांशु ने कहा कि वन विभाग से कई बार मांग की गई है कि गुलदार को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाए लेकिन वह पटाखे जलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देते हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार ने बताया कि रात में गुलदार आने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहां से गुलदार को भगा दिया गया था। विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed