फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vibhor and Jatin reach the Open Doubles final.

Uttarkashi News: ओपन डबल्स के फाइनल में पहुंचे विभोर-जतिन

Mon, 27 Jul 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 27 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Vibhor and Jatin reach the Open Doubles final.
बैडमिंटन टूर्नामेंट के सीजन 3 में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नशे को ना, खेल और जिंदगी को हां अभियान के तहत स्व. सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन 3 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के ओपन वर्ग के मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिले। इसमें ओपन डबल्स वर्ग में विभोर सेमवाल और जतिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ फाउंडेशन के संरक्षक ब्रह्मचारी अनुज वर्मा और यूकेडी नेता किरन रावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इसके बाद प्रतियोगिता के ओपन डबल्स वर्ग में विभोर सेमवाल और जतिन ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 21-17, 21-18 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, बालिका सिंगल्स वर्ग का फाइनल मुकाबला स्वस्ति राणा और इशिका के बीच खेला जाएगा। दोनों खिलाड़ी खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुकेश प्रसाद भट्ट, महेश भट्ट, मोहित, प्रियांशु, आदित्य बलूनी, कार्तिक, स्वस्ति राणा, प्राप्ति, स्नेहा, मुकुल, अनुराग, सौरभ थपलियाल, मंदीप, अध्यात्म कोठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed