{"_id":"69e0d5b22a67cb2499012a9e","slug":"x-ray-and-pathology-tests-stalled-due-to-lack-of-technicians-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119316-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: टेक्नीशियनों के अभाव से एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: टेक्नीशियनों के अभाव से एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्पतालों में सेवाएं दे रहे एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध हुआ समाप्त
नौगांव (उत्तरकाशी)। आउटसोर्स से जनपद के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे रहे एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध समाप्त होने से चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित अस्पतालों में एक माह से नियमित एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें नहीं हो पा रही है। यमुनोत्री धाम के यात्रा पड़ाव नौगांव स्थित सीएचसी अस्पताल में जांचें प्रभावित होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद के कई अस्पतालों में समस्या बनी है। दूर दराज से आने वाले मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दाम पर एक्सरे और जांचे करवानी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेक्नीशियनों का अनुबंध का नवीनीकरण न होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी एक्सरे और पैथोलॉजी जांचों के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
जनपद के नौगांव, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आउटसोर्स से लगे दस एक्सरे और लैब टेक्नीशियन एक वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं जिनका अनुबंध 17 मार्च को समाप्त हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के चिकित्साधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी का कहना है कि एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का अनुबंध समाप्त होने से एक्सरे और पैथोलॉजी जांचे प्रभावित हुई हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X