फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagdeep: सूरमा भोपाली समेत इन पांच हास्य कलाकारों ने किया हिंदी सिनेमा पर राज, अपनी पॉपुलैरिटी से हीरो को भी देते थे मात

Thu, 09 Jul 2020 08:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Jul 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep dies at 81 Best Bollywood Comedians like Soorma Bhopali Mehmood
हास्य कलाकार - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले के प्रसिद्ध किरदार सूरमा भोपाली से दुनिया भर में पहचाने गए हास्य अभिनेता जगदीप का मुंबई में निधन हो गया। अपने करियर में चार सौ के करीब फिल्में कर चुके जगदीप 81 साल के थे। हिंदी सिनेमा में एक्टर की तरह ही कॉमेडियन का रुतबा भी शुरू से ही रहा है। बात चाहें मुख्य अभिनेता से ज्यादा फीस लेने वाले महमूद की हो या फिर जॉनी वॉकर की। बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी का तड़का शुरुआती दौर से ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात करेंगे उन क्लासिकल कॉमेडियन्स की जिनकी पॉपुलैरिटी हीरो से भी ज्यादा रही।




Jagdeep dies at 81 Best Bollywood Comedians like Soorma Bhopali Mehmood
जॉनी वॉकर - फोटो : social media

जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर (Johnny Walker) को 50, 60 और 70 के दशक का सबसे बेस्ट कॉमेडियन माना जाता है। जॉनी वॉकर बेशक आज हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग उतनी ही उत्सुकता से देखते हैं। उस दौर की लगभग हर फिल्म में जॉनी वॉकर होते थे।

Jagdeep dies at 81 Best Bollywood Comedians like Soorma Bhopali Mehmood
mukri - फोटो : social media

मुकरी

परदे पर जिन्हें देखते ही दर्शकों के होंठों पर मुस्कुराहट आ जाती थी, ऐसे ही एक शख्स थे मोहम्मद उमर मुकरी। चार फुट कद के गोल-मटोल मुकरी ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिका चाहे छोटी ही क्यों ना रही, लेकिन दर्शकों को हंसाने में उन्होंने कभी कंजूसी नहीं बरती। उस दौरान बड़े से बड़ा स्टार भी मुकरी की हास्य प्रतिभा का कायल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdeep dies at 81 Best Bollywood Comedians like Soorma Bhopali Mehmood
महमूद

महमूद अली

अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली ने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी।

विज्ञापन
Jagdeep dies at 81 Best Bollywood Comedians like Soorma Bhopali Mehmood
भगवान दादा

भगवान दादा

भगवान दादा का नाम सुनते ही उनकी कॉमेडी और डांस की अलग स्टाइल जहन में उभरने लगता है। भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed