फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF से साउथ के एक और हीरो की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, 'जीरो' को टक्कर

Fri, 21 Dec 2018 02:26 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय जैन Updated Fri, 21 Dec 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Preview of canners film KGF
kgf

कन्नड़ भाषा में मूल रुप से बनी फिल्म केजीएफ को हिंदी सहित साउथ की कई भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और जापानी भाषा में भी डब करके रिलीज किया जा रहा है। कन्नड़ फिल्मों के मशहूर हीरो यश इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और पहली बार हिंदी बेल्ट में कदम रखने जा रहे हैं।

Preview of canners film KGF
kgf

फिल्म की एक और खास बात ये है कि फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया गया है और 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ इसका पहला भाग रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज डेट बाद में तय की जाएगी।

Preview of canners film KGF
kgf

केजीएफ टाइटल का पूरा मतलब है, कोलार गोल्ड फील्ड। फिल्म की कहानी 1970 के बैकड्राप पर आधारित है और मूल कहानी मां-बेटे के रिश्ते को लेकर है। खदानों में मजदूरी करने वाले एक गरीब परिवार में जन्मा एक युवा किस तरह से अपने परिवार पर हुए अत्याचारों का बदला लेता है, फिल्म इसी को लेकर बनाई गई है।
यश के साथ साउथ इंडियन हीरोइन श्रीनिधि शेट्टी की जोड़ी है। सहायक भूमिकाओं में रमैया कृष्णन (बाहुबली की सिवागामी) और नसर जैसे साउथ इंडियन कलाकार भी हैं। प्रशांत नील इस फिल्म के निर्देशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preview of canners film KGF
kgf

पहली बार हिंदी फिल्मों की दुनिया और दर्शकों के बीच आ रहे यश को विश्वास है कि उनकी फिल्म को पसंद किया जाएगा। उनका कहना है कि उनकी फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले मौजूद हैं। वे कहते हैं कि हिंदी भाषी राज्यों में  बाहुबली को मिली अपार सफलता के बाद उनको महसूस हुआ कि वे भी अपनी तकदीर आजमा सकते हैं। शाहरुख खान की फिल्म जीरो से मुकाबले को लेकर भी यश निश्चिंत हैं और कहते हैं, हमारा शाहरुख खान की फिल्म के साथ कोई मुकाबला नहीं हो सकता। वे बालीवुड के किंग खान हैं और उनके मुकाबले हमारे फिल्म छोटी है। यश इस बात पर भरोसा कर रहे हैं कि अगर फिल्म में दम हो, तो दर्शकों को जरुर पसंद आती है। वे जीरो के साथ मुकाबले की बात को खारिज करते हैं और कहते हैं कि एक शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज होना कोई ऐसी बात नहीं, जिसे हैरानी की बात मानी जाए।

विज्ञापन
Preview of canners film KGF
kgf

हिंदी बाजार में इस फिल्म की मार्केटिंग और प्रचार के अधिकार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पास हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म को हिंदी बेल्ट में 450 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि जीरो को देखते हुए इस फिल्म से बाक्स आफिस पर बहुत बड़ी कामयाबी की उम्मीद करना बेमानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed