सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Mohan Lal Badoli slams Congress

चंडीगढ़: कांग्रेस को जनता के मुद्दों से नहीं कोई लेना-देना, जनता पर थोपती है अपनी बातें: पंडित मोहन लाल बड़ौली

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:09 PM IST
Mohan Lal Badoli slams Congress
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा किया है। बिहार के लोगों ने लोकतंत्र पर्व में शामिल होकर अपने मत का प्रयोग किया और पीएम मोदी के विकास के मॉडल पर मुहर लगाकर अपनी सरकार चुनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं, कांग्रेस जनता पर अपनी बातें थोपती है, यही कारण है कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। ये बातें शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय पर बिहार के मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया है। इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने एनडीए के खिलाफ अभियान चलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन बिहार की जनता ने विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और नीतीश कुमार की नीतियों की जीत हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि बिहार की जनता ने वोट संशोधन कार्यक्रम पर भरोसा जताया। निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियों के साथ निष्पक्ष तरीके से चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया। बिहार की जनता ने चुनाव आयोग पर भरोसा जताया और इसी का परिणाम है कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। एक सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बिहार की जनता ने अब वोट चोरी की जगह कांग्रेस को ही चोरी कर दिया है। बिहार में कांग्रेस ही चोरी हो गई और मात्र छह सीटों पर सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कई पार्टियों के तो खाते ही नहीं खुले जीरो पर आउट हो गई। वोट चोरी का जो मुद्दा इंडी गठबंधन ने उठाने का प्रयास किया उसका जवाब जनता ने दे दिया। श्री बड़ौली ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसका कांग्रेस को सम्मान करना चाहिए। कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तर मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आ रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर चार यात्राएं पूरे प्रदेश में चल रही है और ये 24 नवंबर को कुरूक्षेत्र पहुंच जाएंगी। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को बड़ा आयोजन रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पहली बार गीता महोत्सव भी 21 दिन तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दो बड़े आयोजन है और दोनों में प्रधानमंत्री जी का आगमन रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हरियाणा दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी का धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भव्य औऱ दिव्य स्वागत हरियाणा की जनता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बनाई गई पनकी धाम स्टेशन की सड़क, जर्जर हालत से परेशान थे लोग

15 Nov 2025

Delhi Blast Update: 32 कारों में पूरे देश को दहलाने की थी साजिश...बड़ा खुलासा!

15 Nov 2025

Noida: बुखार से रबूपुरा में तीसरी मौत, किशोर ने गंवाई जान

15 Nov 2025

अंबेडकरनगर में आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

15 Nov 2025

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, सात चिकित्सक मिले अनुपस्थित

15 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: बरात में खूनी संघर्ष...बरातियों को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, एक की माैत और 19 घायल, दूल्हा लापता

15 Nov 2025

कुल्लू: विधायक शौरी बोले- सरकार की लापरवाही का शिकार हुआ लारजी जल क्रीड़ा संस्थान

15 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: बरात में खूनी संघर्ष...बरातियों को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, एक की माैत और 19 घायल, देखें वीडियो

15 Nov 2025

Pithoragarh: नेपाल के अनुरोध पर ट्रांजिट परमिट की समय सीमा एक महीने बढ़ी

15 Nov 2025

हसनपुर में पवन ने भाई के साथ किसान इंदर को मार डाला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

15 Nov 2025

चरखी दादरी: लोहार जाति के लोगों ने खाप प्रधान से की मुलाकात, प्रधान ने दिया मदद का भरोसा

15 Nov 2025

VIDEO: कबीर पारख ज्ञान मंदिर पर तीन दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन

15 Nov 2025

रेवाड़ी में दीनबंधु सर छोटूराम जयंती व संविधान दिवस पर 25 नवंबर को कार्यक्रम का होगा आयोजन

15 Nov 2025

Video : शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी प्रतिमा से दीप पदयात्रा निकाली

15 Nov 2025

Bhimtal: PMGSY के अधिकारियों को डीएम ललित मोहन रयाल ने लगाई फटकार, कहा- कार्यप्रणाली नहीं बदली तो होगी सख्त कार्रवाई

15 Nov 2025

अलीगढ़ शहर विधानसभा से निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

15 Nov 2025

Video : अमर उजाला की ओर से आयोजित भूले बिसरे खेल- 2025 में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कैरम में हाथ आजमाये

15 Nov 2025

मासूम जारा को सौतेली मां ने पहले पीटा, फिर मासूम को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 Nov 2025

Video : अमर उजाला की ओर से आयोजित भूले बिसरे खेल 2025 में पहुंचे जिलाधिकारी विशाख जी

15 Nov 2025

Video : इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर भवन में तकनीकी विषय पर वार्ता

15 Nov 2025

Video : स्मृति भवन में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से साइकोलॉजी ऑफ सेल्फ टॉक पुस्तक का विमोचन

15 Nov 2025

Video : अमर उजाला की ओर से आयोजित भूले बिसरे खेल- 2025 में कलारीपयट्टू कला का प्रदर्शन

15 Nov 2025

Video : भूले बिसरे खेल- 2025 में खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व आयुष मंत्री  दयाशंकर मिश्र दयालु ने गदा उठाया

15 Nov 2025

डीएपी नहीं होने के कारण एनपीके से काम चला रहे किसान

15 Nov 2025

मतदाताओं की फीडिंग की अंतिम तारीख पर साइट ने किया परेशान

15 Nov 2025

बिजौरा में मारपीट, पथराव में दो महिलाएं, पिता-पुत्र समेत पांच घायल

15 Nov 2025

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, हादसे में पांच की हुई थी मौत

15 Nov 2025

कार की चपेट में आए बाइक सवार घायल

15 Nov 2025

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

15 Nov 2025

फतेहाबाद: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत प्रधानमंत्री के विश्वास और भरोसे की जीत: कौशिक

15 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed