{"_id":"685f9aa991e954855c0758ca","slug":"video-5-classes-run-in-two-rooms-in-balod-thatched-building-is-dilapidated-accident-can-happen-anytime-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में दो कमरों में संचालित 5 कक्षाएं, छप्पर वाला भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में दो कमरों में संचालित 5 कक्षाएं, छप्पर वाला भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा
बालोद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 PM IST
Link Copied
बालोद जिले के ग्राम बोहारडीह में बच्चों की शिक्षा मानों भगवान भरोसे चल रही है यहां पर दो कमरों में प्राथमिक शाला की 5 कक्षाएं संचालित है उसमें भी एक कक्षा का आधा हिस्सा स्कूल के कार्यालय के रूप में बना हुआ है। ऐसे में बच्चे जैसे अपना भविष्य गढ़ पाएंगे वहीं एक अन्य छप्पर वाली भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जहां कभी भी हादसा हो सकता है उसे गिराकर नया भवन बनाने की आवश्यकता है और खंडहर पड़े भवन में बच्चे खेलते हुए पहुंच जाते हैं जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
विद्यालय के प्रधान पाठक जितेंद्र कुमार पवार ने बताया कि जब-जब विभाग द्वारा खराब भावनाओं की जानकारी मांगी जाती है हम उन्हें जानकारी दे रहे हैं विगत 10 वर्षों से व्यवस्थित भवन की मांग की जा रही है अभी हमारे पास दो कमरे हैं जो छत वाले हैं और उसमें बच्चे बैठते हैं और दोनों कक्षाओं में पूरी प्राथमिक शाला संचालित की जा रही है उसमें भी एक कक्षा में हम अपना कार्यालय संचालित करते हैं और आदि जगहों में बच्चे बैठकर अध्ययन कर रहे हैं हमारे पास भवन की काफी कमी है लेकिन हमें कक्षाएं संचालित करना भी अनिवार्य है इसके लिए हम यहां पर कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं और लगातार नए भवन की मांग भी कर रहे है।
छप्पर वाला पुराना भवन जर्जर
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि पुराना भवन जो है वह छप्पर वाला है और काफी पुराना है वह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और इसका एक हिस्सा तो गिरने भी लगा है और इस दिस मेंटल करने की भी आवश्यकता है क्योंकि बच्चे खेलते खेलते वहां तक पहुंच जाते हैं डिस्मेंटल ना सही तो उसका जीवन आधार करके उसे व्यवस्थित करना चाहिए ताकि बच्चों को अध्ययन करने में किसी तरह की नुकसान ना हो और बच्चे व्यवस्थित जगह पर पढ़ाई लिखाई कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।