{"_id":"69084e22cebc73b05006ef75","slug":"video-controversy-erupts-in-bemetaras-state-festival-programme-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा के राज्य उत्सव कार्यक्रम में विवाद: कलेक्टर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने की नारेबाजी, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा के राज्य उत्सव कार्यक्रम में विवाद: कलेक्टर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने की नारेबाजी, जानें
बेमेतरा जिले में बेसिक स्कूल मैदान में राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा। कल रविवार देर शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के मौके पर यहां विवाद हो गया। स्थिति ऐसी रहीं कि बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है। इस दौरान स्थानीय बेमेतरा के भाजपा विधायक दीपेश साहू भी थे। मिली जानकारी अनुसार राज्योत्सव के मंच पर किसी बात को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच तकरार हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि मंच के सामने कलेक्टर बैठे थे। उनके पीछे हम लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान वेटर कुछ काम कर रहे थे, तभी कलेक्टर ने उन्हें डांटते हुए कहा, चलो, यहां से भागो। उसके कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने ऊंची आवाज में भाजपा नेताओं को भी आप लोग भी यहां से पीछे बैठो कह दी। यह बात अच्छी नहीं लगी। हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ पार्षद भी थे। कलेक्टर का यह व्यवहार हमें बिल्कुल ठीक नहीं लगा। इस घटनाक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपेश साहू को जानकारी दी, जिसके बाद विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस लौट आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।