{"_id":"6a534bba82efb15dcb06c43b","slug":"murder-in-bilaspur-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4492895-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में मछली चोरी की रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में मछली चोरी की रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:28 PM IST
Link Copied
बिलासपुर में रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी की पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का साथी जान बचाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कर्रा निवासी तीरथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से कर्रा से खूंटाघाट जा रहे थे। नवागांव के पास एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
हमला और हत्या
प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के अनुसार, बाइक से गिरते ही हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। तीरथ यादव जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया। उन्होंने तीरथ को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों से बचकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुरानी रंजिश का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हत्याकांड की जड़ कुछ दिन पहले हुई मछली चोरी की घटना है। तीरथ यादव ने कथित रूप से गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ा था। तीरथ ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। गोलू ने नाराज होकर उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। बताया जाता है कि गोलू ने मोबाइल बनवाने के लिए एक हजार रुपये भी दिए थे। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव खत्म नहीं हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।