{"_id":"67ea8ab98475d18d9903e151","slug":"video-fire-havoc-in-gpm-massive-fire-in-khodri-forest-area-of-marwahi-forest-division-and-tiger-reserve-area-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जीपीएम में आग का तांडव, मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र और टाइगर रिजर्व के इलाके में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जीपीएम में आग का तांडव, मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र और टाइगर रिजर्व के इलाके में भीषण आग
गौरेला पेंड्रा मरवाही के जंगलों में आग का तांडव जारी है, मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र एवं अचानक मार टाइगर रिजर्व के इलाके के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। पिछले कई दिनों से आग ने एक बड़े भूभाग को प्रभावित किया है। जिससे नए उगने वाले पौधे बुरी तरह झुलस गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले कई दिनों से आग लगने के बावजूद दोनों ही वन मंडलों का जमीनी अमला इसे अनदेखा किए हुए हैं वहीं ग्रामीण जंगल मे आग को लेकर दहशत में हैं।
मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती जंगल जो अचानक मार टाइगर रिजर्व से लगता है पीपरखुटी से मरही माता भंनवारटक खोंगसरा जाने वाले मुख्यमार्ग से लगे इन जंगलों में भीषण आग लगी हुई है आग सड़क के दोनों ओर तेजी से फैल रही है आग से जिसे निकालने वाले धुएं के चलते दिखाई देना भी मुश्किल है पर वन विभाग के कर्मचारियों को यह आज तक नहीं दिखाई दी है।
हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह आग आज नहीं लगी है बल्कि इस इलाके में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है आग की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क के एक और लगी आग हवा के तेज बहाव की वजह से न सिर्फ दूसरी ओर पहुंच गई बल्कि उससे निकलने वाला धुआं पूरे इलाके को ढका हुआ है आग से सूखे पेड़ों को बड़ा खतरा है।हालांकि मौके पर न ही कोई फायर वाचर या फिर वन कर्मी आग बुझाने का प्रयास करते ही हमें दिखाई तक नही दिया। हालांकि जंगल मे आग लगने की घटना बीते वर्षों की अपेक्षा कम ही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।