Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
VIDEO : On the second day of Navratri in Jaunpur devotees were delighted to see the Brahmacharini form of Sheetla Mata Rani
{"_id":"67ea2c26d4db9bea81072f1b","slug":"video-on-the-second-day-of-navratri-in-jaunpur-devotees-were-delighted-to-see-the-brahmacharini-form-of-sheetla-mata-rani-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में नवरात्र का दूसरे दिन शीतला माता रानी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में नवरात्र का दूसरे दिन शीतला माता रानी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
मां शीतला चौकियां धाम में नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्माचारिणी स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। मंदिर के पुजारी शिव कुमार पंडा ने बताया कि कथा के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी एवं तपस्चारिणी कहा गया।
नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए क्योंकि माता ब्रह्मचारिणी को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित करना चाहिए। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर महंत विवेकानंद ने आरती-पूजन किया । मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।